रुद्रपुर, जनवरी 12 -- खटीमा, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की एक बैठक का आयोजन नदन्ना में किया गया। बैठक में पहली बार खटीमा पहुंचे उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान कुकरेती ने कहा कि यदि प्रदेश में उक्रांद की सरकार बनी तो राज्य आंदोलनकारियों को 20 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी और थारू-गैर थारू भूमि समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। सोमवार को जिलाध्यक्ष शिव शंकर भाटिया के नेतृत्व में उक्रांद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केंद्रीय अध्यक्ष कुकरेती का स्वागत किया। इसके बाद कुकरेती शहीद स्मारक पहुंचे और शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि जिन राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष से भाजपा सत्ता में आई, आज वही सरकार उनका सम्मान नहीं कर रही है, जबकि लोकतंत्र सेनानिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.