प्रयागराज, नवम्बर 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। आम आदमी पार्टी की सरयू से शुरू हुई 13 दिवसीय 'रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो' यात्रा के समापन पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि जब सत्ता बेलगाम हो जाए तो न्याय की बात घरों में नहीं, सड़क पर उतरकर होनी चाहिए। सोमवार को यात्रा का संगम पूजन, पैदल मार्च के बाद सभा के साथ समापन हुआ। पत्थर गिरजाघर के निकट धरना स्थल पर आयोजित जनसभा में आप प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश की भर्ती प्रणाली पूरी तरह चरमरा चुकी है और लाखों युवाओं की मेहनत को संगठित भ्रष्टाचार कुचल रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों से चल रहे पेपर लीक, परीक्षा रद्दीकरण और भर्ती घोटालों ने आयोगों की विश्वसनीयता खत्म कर दी है। चाहे उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा हो, पुलिस भर्ती हो या टीईटी हर परीक्षा में धांधली...