भागलपुर, फरवरी 4 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। बिहार सरकार के बजट का सत्ता पक्ष के नेताओं ने स्वागत किया है तो विपक्ष ने कहा- नया कुछ नहीं है। भागलपुर के विधायक रोहित पाण्डेय ने कहा कि बिहार सरकार के इस बजट का वह स्वागत करते हैं। यह बजट राज्य को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने की दिशा में एक दूरदर्शी, संतुलित और जनोन्मुखी पहल है। यह बजट आम जनता की आवश्यकताओं, आकांक्षाओं और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान के संकल्प का मिश्रण इस बजट में दिखता है। वहीं जनता दल युनाइटेड के पूर्व महानगर अध्यक्ष सुड्डू साईं ने कहा है कि बिहार बजट 2026-27 जनहित और विकास का बजट है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस साफ दिखता है। भागलपुर सहित पूरे क्षेत्र के बुनियादी ढांचे क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.