देहरादून, फरवरी 14 -- झारखंड के गैंगस्टर विक्रम शर्मा की उत्तराखंड और यूपी के सत्ता के गलियारों में भी मजबूत पैठ थी। 18 साल से ज्यादा वक्त उत्तराखंड में पहचान छिपाकर रहे शर्मा न केवल जनप्रतिनिधियों के साथ अच्छी दोस्ती गांठी, बल्कि कुछ हाईप्रोफाइल नौकरशाहों के साथ भी अपने करीबी रिश्ते बना लिए थे। यही वजह थी कि सुदूर झारखंड से आए गैंगस्टर को न केवल यहां सेफ सेल्टर मिल गया, बल्कि बल्कि स्टोन क्रशर के धंधे में भी एंट्री हो गई। शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित एक मॉल में हत्या के बाद जैसे ही विक्रम का ब्योरा सामने आया, उसके थोड़़ी देर बाद ही सोशल मीडिया में उसके कई जाने-अनजाने किस्से भी मय फोटो के साथ तैरने शुरू हो गए थे। सू्त्रों के अनुसार खुद को झारखंड में पुलिस की आंखों की किरकिरी बनता देख विक्रम ने डेढ़ दशक पहले ही उत्तराखंड का रुख कर लिया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.