सहरसा, फरवरी 2 -- सहरसा, निज संवाददाता। केन्द्रीय आम बजट पर राजनीतिक दलों के नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रिया रही। किसी ने इसे सराहा तो किसी ने इसे नकारा। जिला कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने केंद्रीय बजट को ऐतिहासिक और समावेशी बताते हुए कहा कि इससे रोजगार सृजन में क्रांति आएगी। छोटे व्यापारियों और किसानों के लिए यह बजट संजीवनी साबित होगा। आम आदमी का बेहतर इलाज होगा और पटना, बनारस में उड्डयन मरम्मत कारखाना से बिहार व आसपास के क्षेत्रों के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. शशिशेखर झा ने कहा कि केंद्रीय आम बजट आम आदमी, महिलाओं, किसानों और युवा हितैषी ऐतिहासिक बजट है, जो भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस को नई रफ्तार देगा। यह बजट विकसित भारत 2047 की दिशा में ऊंची उड़ान भरने के लिए मजबूत आधार साबित होगा। भारत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.