रांची, फरवरी 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नगर निकाय चुनाव में मतदान के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने प्रेसवार्ता कर राज्य के मतदाताओं, मतदान कर्मियों और निर्वाचन आयोग का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने राज्य सरकार के द्वारा हर स्तर पर हुए प्रशासनिक हस्तक्षेप के बावजूद मतदान संपन्न कराया। चुनाव में पुलिस प्रशासन के सहारे चुनाव को प्रभावित करने के लिए राज्य सरकार ने हर हथकंडे अपनाए, जिसकी आशंका भाजपा ने पहले ही व्यक्त की थी। सत्ताधारी गठबंधन ने लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 20 हजार से ज्यादा मतदान कर्मियों को मतदान से वंचित किया गया। पोस्टल बैलेट का कोई प्रावधान नहीं किया गया। वहीं जहां भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में वोट पड़ने की संभावना दिखाई दी, वहां पोलिं...