देवरिया, फरवरी 10 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गौनरियां निवासी सत्तर वर्षीय युवा बुजुर्ग विजय बहादुर मिश्र ने केरल के त्रिवेन्द्रम में आयोजित नेशनल मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया है। श्री मिश्र ने अपने आयु वर्ग में लंबी कूद तथा ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में भाग लिया। सीआईएसएफ से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद 60 प्लस आयु वर्ग में खेलों की शुरुआत करने वाले विजय बहादुर मिश्र अब तक सौ से अधिक पदक जीत चुके हैं। 28 जनवरी से 1 फरवरी तक त्रिवेन्द्रम में आयोजित मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उन्होंने ट्रिपल जंप और लंबी कूद में प्रतिभाग किया। लगभग 30 प्रतियोगियों के बीच लंबी कूद में उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि ट्रिपल जंप में 15 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान...