फतेहपुर, जून 3 -- बहुआ। कस्बे के गाजीपुर मार्ग पर सोमवार भोर पहर करीब 70 की स्पीड से जा रहा ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारते हुए बिजली पोल से टकराया। जिससे पोल टूटकर गिर गया। इसके बाद ट्रक एक दुकान में जा घुसा। गनीमत रही आस पास कोई नहीं था। अन्यथा की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की आवाज सुन लोग बाहर निकले और ट्रक चालक और खलासी को पकड़ लिया। ललौली थाना के बहुआ कस्बे में गाजीपुर रोड पर सोमवार भोर करीब चार बजे उस वक्त अफरा तफरी मच गई। जब बहुआ की ओर से गाजीपुर की ओर तेज रफ्तार गति से जा रहा ट्रक सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार को टक्कर मार, बिजली का खंभा तोड़ते टेंट की दुकान में में घुस गया। कार मौरावां उन्नाव निवासी शिक्षक अनुराग कुमार की है। कार पूरी तरह से चकूनाचूर हो गई है। टेंट दुकान वीरभद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.