गोपालगंज, अक्टूबर 12 -- बैकुंठपुर, एक संवाददाता। पूर्वी चंपारण एवं गोपालगंज जिलों को जोड़ने वाली सत्तरघाट महासेतु के सहायक पुल का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इससे उक्त दोनों जिले सहित सारण जिले की बड़ी आबादी को भी सहायक पुल बनने से आवागमन में सुविधा मिलेगी। संभावना है कि विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्घाटन किया जाएगा। यहां बता दें कि वर्ष 2020 में सत्तरघाट महासेतु का उद्घाटन हुआ और उसके बाद आवागमन शुरू हो गया था। लेकिन, उद्घाटन के बाद आई विनाशकारी बाढ़ की वजह से सत्तरघाट महासेतु जाने वाली संपर्क सड़क बाढ़ की तेज धारा में बह गयी थी। समस्या के स्थायी निदान को लेकर 988 मीटर लंबे सहायक पुल का निर्माण वर्ष 2021 में शुरू किया गया था। चार साल बाद इसका निर्माण पूरा हो गया है। पुल के निर्माण पर पुल निर्माण निगम लिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.