बलिया, अक्टूबर 1 -- बलिया, संवाददाता। टाउन डिग्री कालेज के मैदान में प्रदेश सरकार के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के संकल्प से आयोजित श्रीराम कथा के तीसरे दिन दिन प्रेम भूषण जी महाराज ने प्रभु श्रीराम से जुड़े कई प्रसंगों की कथा सुनाई। कथा के दौरान बीच-बीच में भजन को सुनाकर उन्होंने सबको मुग्ध कर दिया। इस दौरान मंत्री ने अपनी मां तेतरी देवी और परिजनों के साथ व्यास पीठ का पूजन किया। उनके साथ राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर भी थे। कथा में प्रेमभूषण महाराज ने कहा कि यदि आपका जीवन भक्ति भाव में रहता है तो यह निश्चित है कि आपका अगला जीवन भी भक्ति भाव में ही होगा। आपने सतकर्मों की पूंजी एकत्र की है तो फिर आपका अगला जन्म अच्छे कुल और अच्छे माहौल में जरूर होगा। कहा कि निरंतर भगवान से जुड़े रहेंगे तो सांसारिक गतिविधियां अपने आप कम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.