नैनीताल, मार्च 7 -- नैनीताल। आरोही संस्था सतोली में इंडियन होटल इंस्टीट्यूट रामनगर की ओर से पांच दिवसीय होम स्टे प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लोगों को सरकार की दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे योजना की जानकारी दी जा रही है। शुक्रवार को शुभारंभ जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 20 प्रतिभागी शामिल हुए। अतुल भंडारी ने होम स्टे से संबंधित विभिन्न सरकारी योजना व उनकी सब्सिडी के बारे में बताया। यहां संस्था के अधिशासी निदेशक डॉ. पंकज तिवारी, संजय सिंह, पवन सिंह आदि भी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.