चमोली, अक्टूबर 4 -- सतोपंथ ट्रैकिंग में गए एक ट्रैकर की तबीयत खराब हो गई और लक्ष्मी वन के निकट उसकी मौत हो गई। शव को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बदरीनाथ पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 सदस्यीय ट्रैकिंग दल 3 अक्तूबर को बदरीनाथ से सतोपंथ के लिए रवाना हुआ था। यह दल लक्ष्मी वन के निकट पहुंचा तो एक ट्रैकर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बदरीनाथ एसडीआरएफ के उप निरीक्षक दीपक सामंत ने बताया कि जैसे ही एसडीआरएफ की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि वसुधारा से लगभग 4 किमी आगे 4500 मीटर की उंचाई में 4 ट्रैकर फंसे हुए हैं और एक की तबीयत काफी खराब है। वह अपनी टीम के साथ रवाना हुए तब तक दल के 6 सदस्य वापस नीचे की ओर माणा गांव पहुंच गए थे जबकि 5 ट्रैकर सतोपंथ ट्रैकिंग मार्ग में ही थे। उन्होंने बताया कि उनका दल आगे बढ़ता रहा व रास्ते में खोजबीन जारी रखी। सतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.