रिषिकेष, नवम्बर 25 -- विकासखंड रायपुर के सतेली गैरवाल नाहीकला ग्राम पंचायत को मंगलवार को नई मुखिया मिल गई हैं। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मनीषा तिवारी और सात ग्राम पंचायत सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। पंचायत भवन रामनगर डांडा में आयोजित समारोह में सहायक खंड विकास अधिकारी सुनील उनियाल ने ग्राम प्रधान मनीषा तिवारी को शपथ दिलाई। उनके साथ नीलम कोठारी, सुमित मनवाल, विजय लक्ष्मी, सुमन, विजना देवी, मधु तिवारी, और सागर कृषाली ने भी ग्राम पंचायत सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। सहायक खंड विकास अधिकारी सुनील उनियाल ने जनप्रतिनिधियों से लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करते हुए ग्राम विकास की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के विकास कार्यों पर चर्चा के लिए पहली बैठक 26 नवंबर को होगी। नवनिर्वाचित प्रधान मनीषा तिवारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.