शामली, दिसम्बर 8 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के सती मंदिर रोड से चोरों ने ई-रिक्शा को चोरी कर लिया। पीडित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की। चोर सीसीटीवी कैमरों में आने के बावजूद पुलिस अभी तक पकडने में नाकाम है।शहर कोतवाली क्षेत्र के सती मंदिर रोड निवासी रजनीश पुत्र सुरेंद्र सिंह गत शनिवार को अपनी ई-रिक्शा को खडी कर घर में गया था। बताया जाता है कि सवेरे करीब साढे 11 बजे के लगभग दो चोरों ने उसके घर के बाहर खडी ई-रिक्शा को चोरी कर लिया। चोरी की घटना का पता चला तो पीडित ने चोंरों की तलाश की और पुलिस को मामले की सूचना दी। पीडित ने बताया कि चोर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए है, लेकिन पुलिस उसकी रिक्शा को बरामद नही कर सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.