मुरादाबाद, दिसम्बर 13 -- मुरादाबाद। रामगंगा विहार स्थित साईं गार्डन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में शनिवार को कथा व्यास व्योम त्रिपाठी ने भीष्म स्तुति,राजा परीक्षित का जन्म, राजा दक्ष का यज्ञ और सती प्रसंग सुनाया। उन्होंने दक्ष के यज्ञ का प्रसंग सुनाते हुए कहा भगवान शिव की अनुमति लिए बगैर उमा अपने पिता दक्ष के घर यज्ञ में भाग लेने पहुंच गईं। यज्ञ की आमंत्रण शिव का न देने और यज्ञ में अपने पति का स्थान न होने पर सती ने यज्ञ में खुद की आहुति देकर प्राण त्याग दिये। इसके बाद शिव के गणों ने दक्ष का यज्ञ ध्वस्त कर दिया। उन्होंने ध्रुव का प्रसंग सुनाते हुए बताया इस बालक ने कठोर तप करते हुए भगवान विष्णु के साक्षात दर्शन किए। व्यवस्था में विनोद गुप्ता,मीनू गुप्ता, चिराग गुप्ता, निमित जायसवाल, नलिन गुप्ता, शशी अरोड़ा, अशोक अरोड़ा,प्राची गुप्ता, संग...