सीतापुर, सितम्बर 14 -- बिसवां, संवाददाता। उत्तरप्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ बिसवां का त्रैवार्षिक अधिवेशन शनिवार को संपन्न हुआ। नामांकन सिधौली ब्लॉक के अध्यक्ष सुरेश चंद्र मिश्र और कसमंडा के पूर्व मंत्री सरयू प्रसाद मिश्र की देखरेख में हुआ। सभी पद पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। इसमें सतीश कुमार शुक्ल को सातवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। मंत्री पद पर असरार अहमद राई चुने गए। इसके अलावा इकबाल अहमद कार्यकारी अध्यक्ष, मीनू सौर्य यादव को उपाध्यक्ष, इसके अतरिक्त छोटेलाल, कुलदीप उपाध्याय, जनार्दन अवस्थी को निर्वाचित घोषित किया गया। सभी पदाधिकारियों को राज्य कारागार मंत्री और क्षेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा ने माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट किया। जिलाध्यक्ष मुरारीलाल श्रीवास्तव ने संघ के संविधान के अनुरूप कार्य करने की शपथ दिलाई।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.