मिर्जापुर, दिसम्बर 13 -- मिर्जापुर। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तरप्रदेश की ओर से लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में शनिवार से आयोजित पांच दिवसीय 69वीं राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालयों की अंडर-17बालक/बालिका एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता में कोन ब्लाक मिश्रीलाल इंका के गेम्स टीचर एवं जिला क्रीड़ा सचिव सतीश कुमार सिंह को निर्णायक के रूप में नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय गेम्स में निर्णाणयक के रूप में जिम्मेदारी निर्वहन करने के लिए जिले के सतीश के साथ ही प्रदेश भर के 25 गेम्स टीचरों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय गेम्स में निर्णायक बनने से जनपद के क्रीड़ाध्यापकों,खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे जनपद की गरिमा बढ़ी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.