रांची, जनवरी 16 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की थाना क्षेत्र के सारगेया टोला अंतर्गत हितडीह गांव में शुक्रवार को 70 वर्षीय वृद्ध महिला सुकरु देवी का शव संदेहास्पद स्थिति में सतिया नाला से बरामद किया गया। शव मिलने की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने नाले में शव पड़े होने की सूचना अड़की थाना को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गुरुवार शाम से थी लापता: प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुकरु देवी का अपने टोला में एक घर था, जहां वह अपनी एक बेटी और दो बेटों के साथ रहती थीं, जबकि हितडीह गांव में उनके दो अन्य बेटे रहते हैं। गुरुवार की शाम वह हितडीह में रहने वाले बेटों से मिलकर अपने घर लौट रही थीं, लेकिन देर रात तक घर नहीं प...