बांका, मई 16 -- बांका, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सुबह नौ बजते ही गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में दुबकने को विवश हो जाते हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब रही। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि लोगों को 42 डिग्री जैसा गर्मी फील हुआ। बढ़ती गर्मी को देखते हुए एक ओर जहां जिला प्रशासन ने सभी सरकारी व निजी विद्यालय को सुबह 11:00 बजे तक ही संचालित करने का निर्देश दिया है। वहीं दूसरी ओर दोपहर होते ही ऐसा मालूम पड़ता है जैसे सूर्य सर के ऊपर आ गया हो। बढ़ती गर्मी से आमलोग काफी परेशान हो रहे हैं। रास्ते चलते छाव की तलाश करते हैं। दोपहर के वक्त शहर की सड़कें भीषण गर्मी की वजह से सुनसान दिखने लगती है। वहीं अति आवश्यक कार्य से ही लोग दोपहर के वक्त घर से निकलते हैं। मौसम विभाग की माने तो उनका कहना है कि तापमान में फिलहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.