पलामू, फरवरी 5 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। भाजपा के दक्षिणी सिटी के कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को बैठक कर नगर निगम आम चुनाव को लेकर मंथन किया गया। साथ ही पूर्व मेयर सह पार्टी समर्थित प्रत्याशी अरूणा शंकर को फिर से महापौर बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकने का निर्णय लिया गया। इस दौरान पूर्व मेयर ने भी पिछले कार्यकाल की चुनौतियों व उपलब्धियों को साझा किया और कहा कि आशीर्वाद मिलने पर वे नई ऊर्जा और अनुभवों के साथ काम को पूरा करने का प्रयास करेंगी। जिलाध्यक्ष अमित तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विशेष रूप से शामिल हुए पांकी के विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता व पूर्व विधायक सह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भानू प्रताप शाही ने कहा कि शहर पर आपराधिक तत्व के माध्यम से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। परंतु भाजपा कार्यकर्ता सरकार संरक्षित इस साजिश ...