कन्नौज, फरवरी 10 -- कन्नौज,संवाददाता। सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जनपद में साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को व्यापक जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर से एक जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली के माध्यम से लोगों को सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने, सुरक्षित इंटरनेट आदतें अपनाने तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने का संदेश दिया गया। रैली में प्रतिभागियों ने साइबर सुरक्षा से संबंधित नारे एवं संदेशों के माध्यम से जागरूकता फैलाई। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। शिक्षा, बैंकिंग, व्यापार और संचार के क्षेत्र में डिजिटल माध्यमों का उपयोग तेजी से बढ़ा है, लेकिन ...