बिजनौर, मार्च 6 -- चांदपुर में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में सामाजिक वानिकी प्रभाग बिजनौर द्वारा मानव वन्य जीव संघर्ष के संबंध में जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत वन्य जीव संरक्षण एवं प्रबंधन हेतू कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही क्षेत्र में हो रही गुलदार से हो रही घटनाओं से बचाव व सावधानियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज निदेशक डॉ. नीलेंद्र बादल, कुलसचिव नरेश कुमार सिंह, सवाप्र बिजनौर के प्रभागीय निदेशक ज्ञान सिंह एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी दुष्यंत सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख माल्यार्पण कर किया। डीएफओ ने बताया की मानव वन्य जीव संघर्ष की समस्या केवल बिजनौर की ही समस्या नहीं है। इस समस्या को कम करने के लिए सरकार व विभाग के द्वारा तो प्रयास किये ही जा रहे हैं परन्तु यह बिना जन सभागिता के संभव नहीं है। आप सभी इंजीनियर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.