धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। डीएवी कोयला नगर में मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कार्यशाला हुई। आईआईटी व सीडैक पटना के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में आईआईटी के प्रो अरुप कुमार पाल ने छात्रों को सलाह देते कहा कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टिकटॉक व यूट्यूब से बेहद सतर्कता से जुड़ें। आपकी व्यक्तिगत जानकारी व पासवर्ड की गोपनीयता सार्वजनिक हो सकती है। प्राचार्य सह क्षेत्रीय सहायक पदाधिकारी एनएन श्रीवास्तव ने कहा कि सुरक्षित इंटरनेट दिवस का उद्देश्य वर्तमान चिंताओं के बारे में जागरूक करना और साइबर हमले का सामना करने के लिए छात्रों को शिक्षित करना है। मास्टर ट्रेनर दीप नारायण दास ने सुरक्षित इंटरनेट के उपयोग के कई टिप्स दिए। मास्टर ट्रेनर कुमार हर्षदीप ने विभिन्न इंटरनेट संचालन की दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में को-ऑर्डिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.