पीलीभीत, फरवरी 8 -- पीलीभीत, संवाददाता। महिला कल्याण विभाग की टीम की सतर्कता की वजह से एक बालिका को बालिका वधू बनने से बचा लिया गया। अब आगे विभागीय कार्यवाही की जा रही है। महिला हेल्पलाइन 181 पर मिली शिकायत के बाद टीम पहुंची। शिकायत में बताया गया कि थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग का बाल विवाह कराया जा रहा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी के निर्देश पर चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक निर्वान सिंह एवं सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासिका तृप्ति मिश्रा और थाना एएचटी प्रभारी गोविन्द सिंह व टीम मौके पर पहुंवी और सूचना सही पाई गई। पूंछताछ में बालिका के परिजनों ने बताया कि बालिका की आयु अभी 14 वर्ष है। जानकारी के अभाव में नाबालिग पुत्री का विवाह बरेली के नबाबगंज निवासी रिश्तेदार के बेटे के साथ आठ फ़रवरी को होना था...