धनबाद, सितम्बर 12 -- भौंरा। पूर्वी झरिया क्षेत्र में चल रहे सतर्कता जागरुकता अभियान के तहत शुक्रवार को क्षेत्र के सम्मेलन कक्ष में पूर्वी झरिया क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों के बीच सतर्कता जागरुकता एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारियों ने गर्मजोशी से प्रतिभागिता दिखाई। सर्वप्रथम सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली।इस कार्यक्रम में पूर्वी झरिया क्षेत्र के उप प्रबंधक मानव संसाधन अभिषेक कुमार, संतोष कुमार उप प्रबंधक मानव संसाधन, समीर नायक, धीरज कुमार,सुनील पाल, उत्तम दास, पंकज कुमार, मंजू कुमारी,उर्मिला कुमारी, शंपा, सुनीता कुमारी, रोहित कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...