अररिया, मई 9 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए रेल प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। खासतौर पर नेपाल सीमा से खुलने वाली सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन की सुरक्षा को मजबूत किया गया है। गुरुवार रात जोगबनी से आनंद विहार जाने वाली सीमांचल ट्रेन में आरपीएफ ने मोर्चा संभालते हुए व्यापक तलाशी अभियान चलाया। ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचने से पहले ही यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। आरपीएफ कर्मियों ने यात्रियों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या सामान की सूचना तुरंत आरपीएफ, जीआरपी या नजदीकी रेल अधिकारी को दें। साथ ही, यात्रियों को सुरक्षित खाद्य पदार्थों के सेवन और अजनबी वस्तुओं से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई। स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार झा ने बताया कि रेलवे प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.