दरभंगा, जनवरी 17 -- दरभंगा। पिछले तीन दिनों के दौरान ठंड में कुछ कमी आई है। दिन और रात के तापमान का अंतर अधिक रहने के चलते लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद सावधानी रखने की जरूरत है। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं रात में यह नौ डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। शरीर पर से लोग गर्म कपड़ों को फिलहाल नहीं त्यागे। चिकित्सकों की मानें तो इस मौसम में हार्ट अटैक, स्ट्रोक और रक्तचाप के बढ़ने का खतरा बरकरार रहता हैं। दिसंबर में हार्ट अटैक और स्ट्रोक के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई थी। इस महीने भी मरीजों का इलाज के लिए पहुंचना जारी है। चिकित्सकों के अनुसार पूर्व से हृदय रोग और उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों को काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। शीतलहरी के दौरान डीएमसीएच के मेडिसिन विभाग में हृदय रोग और स्ट्रोक से पीड़ित होकर इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.