मुजफ्फर नगर, फरवरी 15 -- न्यू होराइजन स्कूल में बसंत उत्सव प्रकृति की नवपल्लवित आभा, उल्लास और रंगों की सतरंगी छटा के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरपर्सन नगर पालिका मीनाक्षी स्वरूप तथा गेस्ट ऑफ ऑनर ईओ प्रज्ञा सिंह ने किया। इस अवसर पर प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित फैंसी ड्रेस एवं ड्रॉइंग प्रतियोगिता ने दर्शकों का मन मोह लिया। नर्सरी के नन्हे-मुन्ने बच्चे कीट-पतंगों एवं पशु-पक्षियों के मनोहर रूपों में सजे-धजे, बाल-सुलभ मुस्कान के साथ मंच पर छा गए। एलकेजी के विद्यार्थियों ने भारत के विविध राज्यों की संस्कृति, परंपरा और वेशभूषा को जीवंत प्रस्तुति में ढालकर एक भारत-श्रेष्ठ भारत की अनुपम झलक दिखाई। यूकेजी की ओपन कैटेगरी में बच्चों की कल्पनाशीलता और आत्मविश्वास देखते ही बनता था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.