समस्तीपुर, फरवरी 20 -- सतमलपुर में ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, बाइक सवार युवक की मौत वारिसनगर। मथुरापुर खानपुर मुख्य पथ के सतमलपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के श्रीपुर मज़रैया गांव निवासी सुरेंद्र पासवान के पुत्र पप्पू कुमार (20) के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से इंटर से संबंधित कागजात बरामद हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पप्पू कुमार एक अन्य युवक के साथ बाइक से मथुरापुर से इलमासनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सतमलपुर पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक करने के क्रम में दोनों बाइकों का संतुलन बिगड़ गया। एक बाइक पेड़ से टकरा गई, जबकि दूसरी बिजली पोल से जा भिड़ी। बिजली पोल से टकराने के कारण पप्पू कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.