गढ़वा, फरवरी 10 -- कांडी, प्रतिनिधि। सतबहिनी झरना तीर्थ में आयोजित मानस महायज्ञ का विराट आयोजन पूरे वैभव के साथ प्रगति पर है। यज्ञस्थल पर प्रतिदिन परिक्रमा, प्रवचन और प्रसाद वितरण में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से देर शाम तक श्रद्धालु मनोरम सतबहिनी झरना में स्नान कर मंदिरों में विधिवत दर्शन-पूजन कर रहे हैं। पूरा क्षेत्र हरि नाम संकीर्तन, वैदिक मंत्रोच्चार और रामधुन से गुंजायमान है। महायज्ञ का संचालन यज्ञाचार्य पंडित श्यामबिहारी वैद्य के नेतृत्व में किया जा रहा है। वहां याज्ञिक पुरोहितों की टोली वैदिक मंत्रों के साथ निरंतर पूजन-हवन कर रही है। वहीं मानस आचार्य पंडित सुवंश पाठक के नेतृत्व में वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा श्रीरामचरित मानस का अखंड एवं सस्वर पाठ किया जा रहा है। मंगलवार को प्रवचन सत्र में अयोध्याधाम के विद्या कुंड से पधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.