गढ़वा, दिसम्बर 29 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद अपने परिवार के साथ सोमवार को प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ पहुंचे। उन्होंने पूरे परिवार के संग भगवती मंदिर के साथ अन्य सभी मंदिरों माता लक्ष्मी, काली, साक्षी गणेश, सूर्य मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना की। उन्होंने उक्त स्थल को जिला का उत्कृष्ट व रमणीक पर्यटन स्थल बताया। उन्होंने कहा कि इस रमणीक पर्यटन स्थल का और चहुंमुखी विकास आवश्यक है। सभी को इस स्थल के विकास के लिए प्रयास करना चाहिए। इस स्थल का पूर्ण विकास हो जाने के बाद यह गढ़वा जिला का अद्वितीय पर्यटन स्थल के श्रेणी में होगा। मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति की ओर से माता का चुनरी व स्थल का मोमेंटो देकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का स्वागत किया गया। समिति की ओर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.