गढ़वा, अक्टूबर 24 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल के सर्वांगीण विकास को लेकर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने भ्रमण कर जायजा लिया। विधायक ने सतबहिनी झरना तीर्थ के चहारदीवारी के बाहर जाकर चारों तरफ घूमकर संभावित योजनाओं के लिए स्थल निरीक्षण किया। उस दौरान समिति के कई पदाधिकारी और वरिष्ठ सदस्य भी साथ थे। विधायक ने छठ पर्व के आयोजन को लेकर सभी घाट, मेला मैदान, झरना घाटी में सफाई, प्रकाश, पेयजल व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि महायज्ञ से पहले निर्माणाधीन 11 दुकानों के निर्माण कार्य को पूरा कर दुकानदारों को आवंटित कर दिया जाएगा। बजरंगबली मंदिर व राम दरबार मंदिर के अधूरे कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा। बकौल विधायक समिति के कार्यालय के पीछे पश्चिम की ओर छठ घाट का निर्माण किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.