गढ़वा, फरवरी 14 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में आयोजित 25 वें मानस महायज्ञ सह रजत जयंती समारोह की शुक्रवार सुबह विधिवत शुरुआत की गई। मौके पर यज्ञाचार्य पंडित श्याम बिहारी वैद्य के नेतृत्व में याज्ञिक पुरोहितों की टोली के द्वारा पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश एवं मंत्र शक्ति से अग्नि देव को प्रकट किया गया। उसके साथ ही 33 कोटि आवाहित देव शक्तियों का आवास माना जाने वाले यज्ञ मंडप की परिक्रमा शुरू हो गई। वहीं श्रीधाम वृंदावन से पधारे विनोद गौरव शास्त्री की टोली के द्वारा संगीतमय मानस पाठ भी शुरू कर दिया गया। मौके पर मंत्र शक्ति से अग्नि प्राकट्य और संगीतमय सुमधुर मानस पाठ को देखने के लिए श्रद्धालु जमे रहे। प्रथम दिन होने के कारण थोड़े विलंब से ज्ञान यज्ञ का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। उससे पहले ज्ञानपीठ का महामंडलेश्वर श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.