पलामू, जुलाई 30 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिला के सतबरवा थाना क्षेत्र के रबदा पंचायत के सलैया गांव में मंगलवार की सुबह सात बजे अपने घर के पास ही बकरी चरा रही 52 वर्षीया महिला समुद्री कुंवर को हाथियों ने पटककर मार डाला। महिला के साथ बकरी चरा रही वार्ड सदस्य बबलू परहिया की मां पानो कुंवर हाथी के द्वारा महिला को पटकते देख चिल्लाकर जान बचाकर भाग खड़ी हुई और ग्रामीणों की जानकारी दी। बबलू परहिया ने बताया कि दो बड़ा हाथी और एक बच्चा हाथी महिला को पटककर मार डालने के बाद औरंगा नदी पार करके पीटीआर में चला गया। बीडीसी प्रतिनिधि धीरज कुमार ने सतबरवा थाना पुलिस, मनिका वन विभाग तथा सीओ सतबरवा कृष्ण मुरारी तिर्की को घटना की जानकारी दी। एएसआई संतोष साहू, सुधीर सिंह पुलिस बल के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। संबंधित मनिका रेंज के रेंजर ठाकुर पासवान ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.