पलामू, फरवरी 14 -- सतबरवा। पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के हलुमाड़ गांव के सखुवाटांड़ टोला निवासी मैट्रिक का एक छात्र 16 वर्षीय अभय कुमार का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया है। शुक्रवार को छात्र मैट्रिक की अंग्रेजी विषय का परीक्षा दी थी। शनिवार सुबह फंदे पर शव लटका देखा गया। घटना के समय उसकी छोटी बहन घर पर थे। छात्र के पिता संजय सिंह, एक बच्चा व पत्नी के साथ मजदूरी करने हैदराबाद गए हुए हैं। थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने बताया कि घटना की जानकारी उसके माता-पिता को दी गई है। पुलिस ने मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को शव सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.