पलामू, मार्च 18 -- सतबरवा। प्रखंड क्षेत्र के दर्जन भर मस्जिदों में रविवार की रात्रि में मुकम्मल तरावी की नमाज अदा की गई। इस दौरान जामा मस्जिद और ताहा मस्जिद सतबरवा में 15वीं रमजान को खतम-ए-कुरान की नमाज रात्रि में पढ़ी गई। इमाम तौफीक आलम मिस्बाही ने कहा कि रमजान में रोजा का अहम योगदान है, एक भी रोजा किसी कारण से छुटना नही चाहिए। नमाज़ मर्द और औरत दोनों के लिए जरूरी है, जो नमाज अदा करते हैं उनको पूरा कुरान पढ़ने का शवाब मिलता है। नमाज के बाद मस्जिदों में नमाजियों के बीच शिरनी बांटे गए। अल हुसैन कमेटी ने मस्जिद के इमाम तौफीक आलम मिस्बाही एवं ताहा मस्जिद में खत्म तरावीह की नमाज अदा कराने वाले हाफिज फैजान रजा को नजराना देकर नवाजा गया। सदर नौशाद आलम, सेक्रेटरी सरफराज आलम, अताउल्लाह, बाबू खान, एजाज खलीफा, मो सैफुल्लाह, मो.अदनान अशरफ, शाहनवाज खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.