पलामू, अप्रैल 25 -- सतबरवा। प्रखंड कार्यालय के पंचायत सेवक तथा ऑपरेटर कक्ष में गुरुवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर कार्यक्रम किया गया। पंचायती राज में आने वाली चुनौतियां बाधा नहीं बनेगी। सभी लोग मिलकर काम करने का शपथ ली है। उप प्रमुख के अलावे पदाधिकारी और कर्मियों ने प्रधान सहायक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रस्तावना का पाठ पढ़ा। ग्रामीण विकास में पंचायतीराज की भागीदारी पर चर्चा की गई। उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव ने कहा कि स्थानीय स्वशासन और विकेंद्रीकरण पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से स्थानीय स्तर पर विकास कर सकती है। बीडब्लूओ राजीव रंजन, विकास सिन्हा, मो. इरशाद, रूपमाला कुमारी, दीपक कुमार, अरविंद कुमार, सोनी कुमारी आदि मौके पर मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.