पलामू, फरवरी 16 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पुराना रांची रोड पर स्थित सतबरवा के कसियाडीह में बंद पड़े लाइन होटल में शॉर्ट सर्किट से सोमवार को आग लगने के बाद सिलेंडर विस्फोट हो गया। आग से एक व्यक्ति झुलसकर जख्मी भी हो गया है। मकान समेत परिसंपत्ति भी जल गई है। सतबरवा के थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा, एसआई प्रदीप कुमार, एएसआई सुबोध कुमार आदि घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। एसआई प्रदीप कुमार और पुलिस बलों के कई जवान भी इस क्रम में जख्मी हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...