पलामू, जनवरी 9 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले का सतबरवा प्रखंड चार दिनों से लगातार कड़ाके की ठंड में शिमला से प्रतिस्पर्द्धा कर रहा है। शुक्रवार की सुबह में प्रखंड के गांव में पुआल पर ओस की बूंदें बर्फ के रूप में जमी हुई दिखी। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम दो डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। बीते पांच दिनों से कड़ाके की ठंड और शीतलहर परेशानी का सबब बन गया है। ठंड जनित बीमारी से लोग परेशान हैं। मेदिनीनगर सदर मेदिनीनगर अंचल के पोलपोल गांव के निजी विद्यालय में शिक्षक रह चुके श्यामसुंदर सिंह की मौत ब्रेन हेमरेज से हो गई है। उनके चाचा सुशील कुमार सिंह ने बताया कि वे ठंड से परेशान थे। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि खेत-खलियान के अलावा अन्य जगहों पर ओस की बूंदे जम जा रही है। रबी फसल को पाला से नुकसान पहुंच रहा है। सांसद प्रतिनिधि धीरज...