पलामू, अगस्त 13 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सतबरवा कस्बे में मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अवधेश सिंह चेरो ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाल रही है, तिरंगा यात्रा के साथ स्वच्छता अभियान चलाने,सेना से रिटायर्ड सैनिक एवं आर्मी जवानों को भाजपाई सम्मानित करेंगे। पलामू सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार ने शहीद स्मारकों की सफाई और माल्यार्पण करने, बूथ स्तर के घरों में तिरंगा लगाने का लक्ष्य है। संयोजक विजय कुमार पाठक ने बताया कि तिरंगा यात्रा 10-15 अगस्त तक चलेगा। पांकी के विधायक के सतबरवा प्रतिनिधि महेश यादव ने ट्रेनिंग कॉलेज से बाइक पर तिरंगा यात्रा निकला गया। जिससे भाजपा के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। ट्रेनिंग कॉलेज परिसर से शुरू ...