पलामू, फरवरी 21 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय कस्बा सतबरवा में कुत्ता काटने से शनिवार को चार लोग जख्मी है। इसमें दो छात्राएं, एक बच्चा और एक 35 वर्षीय सब्जी विक्रेता विश्वनाथ प्रसाद है। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज का इंजेक्शन पीड़ितों को दिया गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.जयराम सिंह ने बताया कि एक बच्चा, एक युवक तथा दो छात्राओं को कुत्ता ने काटकर जख्मी कर दिया। जीएनएम पूजा कुमारी व एएनएम कांति भारती ने एंटी रेबीज की सूई दी है। प्रस्तावित कन्या उच्च विद्यालय-मेलाटांड़ से परीक्षा देकर निकल रही दो छात्राएं एक दुकान पर गोलगप्पा खा रही थी। इसी दौरान कुत्ते ने दोनों के पैर में काट लिया। वहीं पर खड़े विश्वनाथ प्रसाद और रामजी प्रसाद के पोता को कुत्ता ने काटकर जख्मी कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...