पलामू, जनवरी 3 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सतबरवा थाना के खामडीह गांव निवासी गणेश चौधरी के 28 वर्षीय पुत्र मर्चेंट नेवी के इंजीनियर विकास चौधरी की बोकारो में मौत हो गई है। बोकारो में शुक्रवार की सुबह में जॉगिंग के दौरान गिर जाने के बाद हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई है। बोकारो में मॉर्निंग वॉक के दौरान गिरने के बाद उन्हे अस्पताल ले जाया गया था जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत बताया। परिजनों ने मौत का कारण हार्ट अटैक से होना बताया है। विकास चौधरी की शादी बीते 20 अप्रैल-2025 को हुई थी। शनिवार को इंजीनियर विकास का अंतिम संस्कार खामडीह स्थित गांव में किया गया। विकास चौधरी के आकस्मिक निधन पर दिशा की राज्य कमेटी सदस्य अवधेश सिंह चेरो, बारी पंचायत की मुखिया निरोतमा कुमारी, जुबेर खान, रुबी देवी, मोहन ठाकुर आदि ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.