पौड़ी, मई 1 -- जिले के सतपुली में पिरूल ब्रिकेटिंग यूनिट की स्थापना की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि पिरुल की व्यवस्थित तरीके से प्रोसेसिंग कर ब्रिकेट तैयार करने के लिए सतपुली में एक बड़े प्लांट की स्थापना की जाएगी। एक आधुनिक व वृहद् स्तर के पिरुल प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना के लिए नैनीडाण्डा के सीएलएफ व बीडीओ को रिसोर्स पर्सन (विषय विशेषज्ञ) बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने बताया कि जंगलों को आग से बचाने के लिए इन दिनों पिरूल एकत्रीकरण का काम किया जा रहा है। बताया कि अभी तक जिले में 75 कुंतल से अधिक पिरुल एकत्रित किया जा चुका है। बताया कि बीते बुधवार को अफसरों व कर्मचारियों के साथ जिला मुख्यालय के निकट रांसी मैदान के पास एक बार फिर पिरुल के संकलन अभियान चलाकर लगभग 270 किलो से अधिक पिरुल एकत्रित किया गया। बताया कि नैनीडांडा ब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.