देहरादून, जनवरी 5 -- सतपुली। भाजपा महिला मोर्चा ने सतपुली बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस का पुतला दहन किया। मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रेनू घिल्डियाल ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की ओर से भाजपा का दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने गणेश गोदियाल के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि कांग्रेस अंकिता का सहारा लेकर भाजपा को बदनाम कर रही है। जबकि दोषियों को सजा मिल चुकी है। इस दौरान महिला मोर्चा की महामंत्री मालती जुयाल, ममता ध्यानी, गंगा खंतवाल, अंजना वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतपुली सुरेंद्र सिंह रावत, बृजमोहन सिंह, चिरंजी लाल धस्माना मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...