देहरादून, नवम्बर 6 -- सतपुली। जिलाधिकारी पौड़ी के दिशा निर्देशन पर उप जिलाधिकारी सतपुली रेखा आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 नवंबर को तहसील परिषद सतपुली में चिन्हित उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा। उपजिलाधिकारी सतपुली व चौबटटाखाल रेखा आर्य ने बताया कि विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिसके चलते चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों को निमंत्रण पत्र भेजे दिए गए हैं। चिन्हित उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी नयार घाटी समिति सतपुली के अध्यक्ष पुष्पेंद्र राणा के साथ बैठकर तहसील परिसर में वार्ता भी की। अध्यक्ष पुष्पेंद्र राणा ने 25वीं वर्षगांठ पर सरकार के द्वारा मनाया जा रहे उत्सव का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के 42 सपूतों को नमन करते हुए चिन्हितों को तहसील परिसर सतपुली में 8 नवंबर को 10:30 बजे आने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.