पौड़ी, अक्टूबर 24 -- सतपुली के सरकारी अस्पताल मे एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीनें मरीजों के काम नहीं आ रही हैं। मशीनें अस्पताल में ही धूल फांक रही है। नगर पंचायत में स्थित संयुक्त अस्पताल में करीब चार महीने से तकनीशियन के नहीं होने से एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन का संबंधी काम संचालित नहीं हो रहा है। मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। बीते जनवरी से ही अस्पताल में एक्सरे की सुविधा नहीं है। हालांकि अब हरिद्वार से एक्सरे तकनीशियन ने सीएमओ दफ्तर में ज्वाइन किया है। इससे पहले तकनीशियन का हरिद्वार तबादला हो गया था और उनके स्थान पर हरिद्वार में तैनात टेक्निशियन को ही यहां भेजा गया था। लेकिन तकनीशियन ने इस बीच अपनी ज्वाइनिंग नहीं दी है। स्थानीय सरकारी अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए एक्सरे मशीन के अलावा अल्ट्रासाउंड भी है। इसके लिए भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.