सतना, अप्रैल 26 -- मध्य प्रदेश के सतना जिले दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के सतना जिले में तालाब में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। इस घटना की सूचना गांव में पहुंची तो घरों में मातम छा गया। घटना सतना के धारकुंडी थाना क्षेत्र के अमुआ तालाब की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नकैला गांव के अभिजीत रावत (8), अवि रावत (7) एवं प्रिंस रावत (8) अमुआ तालाब में नहाने के दौरान डूब गये। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों बच्चों के शव बरामद किए। इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि तीनों बच्चों की मौत तालाब में डूबने की वजह से हुई है। तीनों बच्चों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद बच्चों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। ऐसी आशंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.