बोकारो, फरवरी 8 -- वास्तु विहार फेज 5 सतनपुर स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में भगवान शिवलिंग का स्थापना समारोह का आयोजन किया गया l इसको लेकर स्थापना किए जाने वाले शिवलिंग को एक वाहन में रखकर श्रद्धालुओं के बीच सोसाईटी समेत अन्य क्षेत्रों में नगर भ्रमण कराने के बाद विधिवत पूजा के साथ स्थापना कर दिया गया। नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर पंडित के मंत्रोच्चोरण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके साथ ही अखंड हरि कीर्तन कार्यक्रम मंदिर परिसर में शुरू हो गया। साथ ही मंदिर परिसर में ही पूजा के बाद शनिवार को सामुहिक हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हवन की पूर्णाहुति के साथ ही शिवलिंग का स्थापना समारोह भक्तिमय वातवावरण में संपन्न हो गया। शनिवार की रात्रि में जागरण का आयोजन किया गया। इसके बाद रविवार को मंदिर परिसर में पूजा कमेटी की ओर से भंडारा का आयोजन किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.