हल्द्वानी, जनवरी 9 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। अंकिता मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश का कहना है कि यह जनदबाव और सतत संघर्ष का परिणाम है। कांग्रेस पार्टी ने पहले दिन से ही सड़क से सदन तक संघर्ष किया। सुमित ने कहा कि यह लड़ाई केवल एक राजनीतिक आंदोलन नहीं, बल्कि न्याय, संवेदना और मानवता की आवाज़ थी, जो धीरे-धीरे व्यापक जन आंदोलन में परिवर्तित हुई। यह आदेश स्वागतयोग्य कदम है। सभी की यही आशा और अपेक्षा है कि हमारी बेटी, बहन को निष्पक्ष, पारदर्शी न्याय मिलेगा और दोषियों को कठोरतम सजा दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...