आरा, जून 11 -- सहार, संवाद सूत्र। सहार प्रखंड के बरूही महादलित टोले में सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत लाभार्थियों का मनरेगा के माध्यम से बकरी शेड बनाया गया। अत्यंत निर्धन परिवारों की आजीविका को सशक्त बनाने के लिए मनरेगा की ओर से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर बरुही मुसहर टोले में करीब 20 बकरी शेड बनवाये गये हैं। कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा इस कुमार ने बताया कि सहार प्रखंड में अब तक 100 से ज्यादा बकरी सेट जीविका के गरीब लाभार्थियों का बनवाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि यह योजना ग्रामीण विकास विभाग की ओर से कार्यान्वित की जा रही है। इसका उद्देश्य गरीब परिवारों को पशुपालन में संलग्न होने में मदद करना है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके। बरूही में पूनम देवी, रूबी देवी, देवंती देवी, कौशल्या देवी, संगीता देवी, शोभा देवी व अन्य इससे लाभान्वित हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.